सैनिक नगर महिला क्लब की मातृ शक्ति के द्वारा श्री रामलीला का किया गया मंचन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सैनिक नगर महिला क्लब की प्रेरणा से,सैनिक नगर गली संख्या 13,में सैनिक नगर की मातृशक्ति,,के द्वारा निर्देशित और सैनिक नगर मातृ शक्ति,,के द्वारा अभिनीत,,प्रभु श्री राम जी की लीला,, का मंचन किया गया।सभी महिलाओं ने राम ,सीता, भारत,लछमन,शत्रुघ्न, हनुमानजी, रावण,मंदोदरी,महाराज दशरथ, जनक जी,महारानी,कौशिल्या,कैकयी, मंथरा,ऋषि विश्वामित्र मायावी हिरन,जटायु,शुखेंन वैद्य, सूपनखा, भगवान परशुराम व अन्य सभी रामलीला के पात्रों का अभिनय किया गया।गली के भावी पीढ़ी ने भी अभिनय किया।अपने अभिनय से सभी ने सभी दर्शकों एवम सैनिक नगर को राममय,,कर दिया।प्रथम बार का अभिनय,अकल्पनीय रहा।जय सियाराम, जय मात्र शक्ति।।जय सैनिक नगर महिला क्लब,,मेजर वीरेंद्र सिंह तोमर, सैनिक नगर ने बताया कि उत्कर्ष,विहान सिंह,आदि बल कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

