सोशल स्टडी प्वाइंट संस्था के युवाओं ने लिया मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प – राम सागर

7 मार्च के चुनाव में लोगों को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर/ शाहगंज

पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

विकासखंड करंजाकला क्षेत्र के दहीरपुर नाला पर स्थित सोशल स्टडी पॉइंट संस्था के सभी युवा छात्रों ने यह संकल्प लिया कि होने वाले आगामी 7 मार्च के चुनाव में लोगों को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है इसके लिए हम सभी संस्था परिवार ग्रामीण अंचल में घर घर जाकर लोगों को वोट देने के लिए अपील करेंगे एवं जागरूक करेंगे कि भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें और यह संदेश दे कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर एक अच्छी सरकार का चयन कर सकते हैं
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां की सरकार लोकतंत्र के नियमों के आधार पर चुनी जाती है। लोकतंत्र के नियमों में 5 वर्षों में एक बार चुनाव किया जाता है। 5 वर्षों में एक बार होने वाले इस चुनाव में विशेष भूमिका जनता की रहती है। जनता के मतों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही राष्ट्र का संचालन करते हैं। अपना प्रतिनिधि चुनने में जनता स्वयं जिम्मेदार होती है। इसलिए लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का विशेष महत्व है। इस मतदान की शक्ति को समझना प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। भारत देश में प्रत्येक वह नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है या उससे अधिक की आयु रखता है, उसे मतदान करने का पूरा अधिकार है। लोकतांत्रिक प्रणाली में एक मतदाता की भूमिका बेहद विशेष है।
लोकतंत्र में चुनावी गणना वोटों के आधार पर ही की जाती है। यह वोट मतदाता का देश – प्रदेश के लिए अहम योगदान होता है। चुनाव में प्रत्येक बालिग व्यक्ति सत्ता में से सरकार को हटाने का तथा किसी अन्य को प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार प्राप्त करता है।
लोकतंत्र में सभी राजनीतिक गतिविधियां वोटों के गणित पर ही आधारित होकर संचालित होती हैं। यह वोट जनता के द्वारा ही परिलक्षित होते हैं। ‘एक नागरिक, एक वोट’ व काम रोक दो, पहले वोट दो प्रक्रिया के अनुसार प्रक्रिया के अनुसार लोकतंत्र की प्रणाली में मतदाता को वोट देने का एक विशेष अधिकार प्राप्त है। इसीलिए हर एक वोट का विशेष महत्व और हर एक वोट देश के लिए आवश्यक है। चुनाव के अवसर पर सही मतदान करके नागरिकों द्वारा लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है।
अक्सर लोगों यह सोचकर वोट नहीं डालते हैं कि हमारा एक वोट डालने या ना डालने से क्या बिगड़ जाएगा? लेकिन कई बार किसी राजनीतिक सत्ता की हार जीत एक वोट पर निर्धारित होती है।
आज के समय में देश में आधे से ज्यादा आबादी प्रतिशत युवाओं का है। युवा ही देश प्रदेश को एक अच्छी सरकार का चयन करने का विकल्प है युवाओं को मतदान के लिए आगे आना चाहिए और अपने आसपास के अन्य सभी लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना हम युवावो की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक लोग मतदकरेें, आज मतदाताओं की संख्या निरंतर घटती नजर आती है। लेकिन यदि देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाना है और एक उचित सत्ता का चयन करना है तो मतदाताओं की वृद्धि आवश्यक है। लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए, सरकार के साथ-साथ समस्त संस्थाएं भी अपने तरीके से जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर एक अच्छी सरकार का चयन कर सके जिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी मतदान को लेकर विशेष ज्ञान नहीं है, वहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता जारी रखी जा रही है मतदाता देश के विकास की एक अहम कड़ी होता है। जो पांच वर्षों के लिए देश की कमान अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि के हाथों में सौंपता है। इस प्रकार अपने देश में एक सही प्रतिनिधि का चयन करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति में मतदान को लेकर जागरूक होना अनिवार्य है।
उक्त कार्यक्रम में संस्था के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *