स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रा.वि. बथुआवर ने निकाली रैली


आज शासन के आह्वान पूरे अप्रैल माह चलने वाले स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव व एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो रैली की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों के साथ पूरे गांव में रैली निकालकर आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा छूटा नारा लगाते हुए पूरे गांव का चक्कर लगाकर बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 17 नवीन नामांकन हो चुका है शासन की मंशानुसार पूरे महीने नामांकन अभियान चला कर पिछले वर्ष से अधिक नामांकन का लक्ष्य हम लोंगो ने रखा है इसके बाद हम लोग डोर टू डोर संपर्क करके किसी भी बच्चे को नामांकन से वंचित नही रहने देंगे।
इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका रीनू मौर्या आशा देवी सुषमा देवी राजकुमारी देवी शुभम पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *