स्कूल चलो अभियान के तहत नए बच्चों का स्वागत कर किया गया नामांकन

शासन द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में नामांकन अधिक से अधिक हो इसके लिए जनपदवार लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

जौनपुर

जिसके क्रम में जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने का कार्य किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया की जनपद को शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवीन नामांकन हेतु लक्ष्य 94813 निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 30 अप्रैल 2022 में “स्कूल चलो अभियान” प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 107871 नामांकन कराया गया जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बाद दूसरे स्थान पर है, तीसरे स्थान पर भदोही,चौथे स्थान पर झांसी और पांचवें स्थान पर हमीरपुर जनपद है।
स्कूल चलो अभियान के नामांकन लक्ष्य के सापेक्ष अधिक होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल और बेसिक शिक्षा विभाग की समस्त टीम को बधाई दी गई है।
उन्होंने कहा कि नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद बच्चों के पठन पाठन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिससे बच्चे समाज में आत्मनिर्भर बनें और मजबूत भारत को बनाने में अपना योगदान दे सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *