ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। स्टडी हॉल गोमती नगर, स्टडी हॉल कानपूर रोड ब्रांच और दोस्ती स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम दिनाक 18 नवंबर 2022 को संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमती नगर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आरंभ हुआ। जिसमे कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बहादुर के स्वागत भाषण के साथ हुआ।
इस मौके पर हेडमिस्ट्रेस स्टडी हॉल स्कूल, बानी मल्होत्रा ने बच्चों को व शिक्षकों की कड़ी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा “बच्चों में वर्तमान में जीने और पूरी तरह से जीवन आनंद लेने की क्षमता होती है। आज मंच पर छात्र खुद को अभिव्यक्त कर रहे हैं। उनका टीम वर्क और मेहनत हम सभी के लिए प्रेरणा है।” साथ ही स्टडी हॉल कानपुर रोड ब्रांच की प्रधानाचार्य सुपर्णा चटर्जी भी मौजूद रही।
दोस्ती की हेडमिस्ट्रेस तरन्नुम नाहिद खान ने कहा, “हमारे बच्चों ने एक बार फिर हमे खुश कर दिया है। इन नन्हे बच्चों को इतने उत्साह के साथ परफॉर्म करते देखना हमारे लिए और उनके माता-पिता के लिए खुशी और गर्व की बात है।” दोस्ती स्टडी हॉल एजुकेशनल फाउंडेशन (शेफ) द्वारा संचालित विशिष्ट बच्चों का स्कूल है। स्टडी हॉल स्कूल के भीतर बसा, दोस्ती उत्तर प्रदेश के पहले और बहुत कम स्कूलों में से एक है, जो 2-21 वर्ष की आयु के बच्चों को मेनस्ट्रीम एजुकेशन में इंटेग्रटे करता है ।
– बच्चों ने अपनी प्रस्तुति द्वारा दर्शाया की वे दुनिया अपनी नज़र से देखते हैं उन्होंने दिखा दिया कि संगीत और नृत्य की कोई भाषा या सीमा नहीं होती है। सुर-ताल व लय की समायोजित प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में, नृत्य, गायन व नौटंकी का समायोजन रहा। दोस्ती स्कूल और स्टडी हॉल स्कूल कानपुर रोड स्कूल ने दो खूबसूरत गानों, एक डांस और एक मैजिक शो से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का अंत ग्रैंड फिनाले डांस और वोट ऑफ़ थैंक्स के साथ हुआ।

