स्टडी हॉल प्रेप स्कूल: नन्हें बच्चों ने वार्षिक खेल दिवस पर कविता, लय और दौड़ का जश्न मनाया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ: स्टडी हॉल प्रेप स्कूल ने 2 दिसंबर, 2023 को अपना वार्षिक खेल दिवस आयोजित किया। खेल दिवस का विषय राइम, रिदम और रेस था। स्टडी हॉल प्रेप स्कूल की हैडमिस्ट्रेस रचना सिन्हा ने अभिभावकों का स्वागत किया और कहा, “हमारे नन्हे-मुन्नों और उनके शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।”
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ने से हुई। नर्सरी, लोअर प्रेप और अपर प्रेप के छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया उसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चो ने अपनी रेस से दर्शकों को मनोरंजित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों का फिनाले डांस और ताइक्वांडो प्रदर्शन रहा।
डॉ. उर्वशी साहनी ने दर्शकों को संबोधित किया और कहा, “स्टडी हॉल एक खुशहाल स्कूल है। हमारा उद्देश्य बच्चों को सिर्फ शिखा देना नहीं है बल्कि उनको आने वाली ज़िन्दगी के लिए तैयार करना है। आज हमारे बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दी। सभी अभिभावकों का दिल से आभार करना चाहती हूँ उनके समर्थन के लिए।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

