स्थगन आादेश के बाद भी जमीन कब्जा कर रहे मनबढ़ दबंग लोग

वाराणसी डीकेयू ब्यूरो: न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद प्रधानपति के शह पर मनबढ़ों द्वारा जमींन कब्जा करनें का मामला प्रकाश में आया है। मामला फूलपुर थाना के ढोरा गांव का है।
जहॉ राममणि ने आरोप लगाया कि मनबढ़ दबंग किस्म के प्रकाश सिंह, विकास सिंह व अमित सिंह, अभिषेक सिंह व वृषभ सिंह व अमन सिंह तथा उमाशंकर सिंह, शिवपूजन सिंह ढोरा गांव में हमारी आराजी नंबर 352 की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। बीते 22 फरवरी को न्यायाालय से जमीन पर स्थगन आदेश भी मिला है। पीड़ित के अनुसार, प्रधान पति मनोज शुक्ला 2021 में जिला बदर भी रह चुका है। प्रधान पति मनोज की ही शह पर ही मनबढ़ दबंग लोग उक्त जमींन पर कब्जा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानीय पुलिस भी इस मामले में मदद नहीं कर रही है। पीड़ित राममणि ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन मनबढ़ व दबंग लोगां पर सख्त कार्यवही की जाये। यह भी अंदेशा जताया है कि मनबढ़ व दबंग मेरे व मेरे परिवार पर जानलेवा हमला करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *