रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-(हरदोई) नेहरू युवा केन्द्र, हरदोई के तत्वावधान में भरखनी क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र की राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेविका श्यामलता के नेतृत्व में स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष पाली प्रशान्त कुमार ने कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, नगर पंचायत भवन, बैंकों, विद्यालयों, मंदिरों, मुख्य मार्गों, चौराहों, मोहल्लों की दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता के प्रति स्लोगन लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया। “स्लोगन में स्वच्छ नगर,, स्वच्छ देश। हो पहचान स्थान विशेष।” “स्वच्छता हमारा परम कर्तव्य।” अपनाएं स्वच्छता अभियान। बनेगा भारत महान।” आदि इस प्रकार के विभिन्न स्लोगन लिखकर जन- जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया । इस अवसर पर स्वयं सेविका श्यामलता, युवा मण्डल के सदस्य शिवम, सौरभ, रंजीत, केशव, पुनीत आदि मौजूद रहे।

