स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. पं. रामपाल त्रिवेदी जी की 119 वीं जयंती मनाई गई

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. पं. रामपाल त्रिवेदी जी की 119 वीं जयंती मनाई गई

जयंती के अवसर पर शास्त्री नगर में पुष्पांजलि सभा व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन

रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान द्वारा रामपाल त्रिवेदी के स्वतंत्रता आंदोलन को याद किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान द्वारा शास्त्री नगर में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष लखनऊ, पूर्व विधायक एवं रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज गोसाईगंज लखनऊ के संस्थापक प्रबंधक स्व. पंडित रामपाल त्रिवेदी जी की 119 वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि सभा व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व स्व त्रिवेदी जी के प्रपौत्र मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज बाबा जी की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा जी, उपविजेता मध्य विधानसभा रजनीश गुप्ता मौजूद रहे। सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा जी ने स्व त्रिवेदी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व त्रिवेदी जी का जीवन गरीबी के कल्याण के लिए समर्पित रहा उनका योगदान शिक्षा और कृषि के छेत्र में अतुल्यनीय रहा है आज भी वो लोगो के दिलो में जिंदा है । इस मौके पर राजनैतिक,सामाजिक, अधिवक्ता समाज व व्यापारी समाज के प्रतिष्ठित लोगो द्वारा बप्पा जी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में उनके बहुमूल्य सहयोग को याद किया गया। स्व त्रिवेदी जी के प्रपौत्र संगठन के महामंत्री व अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि बाबा जी ने अपने जवानी के 12 वर्ष अंग्रेजों की जेल में काटे और उनकी दी हुई यातनाएं सही पर कभी भी अपने कर्तव्य पथ से पीछे नहीं हटे एक बार गोसाईगंज में विदेशी वस्त्रों का विरोध करते वक्त विदेशी कपड़े बेचने वाले व्यापारी और अंग्रेजों के सिपाहियों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया परन्तु वो अपने दृढ़ निश्चय के चलते अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगाते रहे। इस मौके पर सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने स्व त्रिवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व स्व त्रिवेदी जी को जनता का असली नेता कहा उन्होंने बताया कि बप्पा जी ने लखनऊ में न केवल कृषि के क्षेत्र में लोगो का उत्थान किया साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए जिसका लाभ आज भी सम्पूर्ण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिलता है। इस मौके पर अवध छेत्र के छेत्रिए उपाध्यक्ष ,अमित उप सभापति गिरीश गुप्ता,पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, पार्षद राजीव बाजपेई,पूर्व पार्षद शशि गुप्ता,स्व त्रिवेदी जी के पौत्र वीरेंद्र त्रिवेदी,अनुपम त्रिवेदी,अमित त्रिवेदी, पूर्व पार्षद राजीव बाजपाई , आसिम मर्शाल,अख्तर खान ,प्रपौत्र धीरज त्रिवेदी,मानस त्रिवेदी,अंशुल त्रिवेदी,पुत्रवधु कुसुमलता त्रिवेदी,प्रपौत्र वधू व समाजसेवी संगीता त्रिवेदी,अख्तर खान,सौरभ गुप्ता,एजाज खान,दिवाकर प्रताप सिंह, रवि जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *