स्वतन्त्रता की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सरकारी कार्यालय से लेकर प्राइवेट कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ संपन्न

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।स्वाधीनता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत अयोध्या शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा लहरा कर झंडे का सम्मान करके अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें सभी सरकारी कार्यालय प्रशासनिक कार्यालय और प्राइवेट कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्मान पूर्वक संपन्न किया गया। अयोध्या के एस एस पी प्रशांत वर्मा ने स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सभी भारतवासी और अयोध्यावासी को दी। और बताया कि इस बार जो राष्ट्र भक्ति का प्रेम लोगों में दिख रहा है वह बहुत ही मनमोहक दृश्य था।सभी संप्रदायों ने अपना मजहब छोड़कर राष्ट्रभक्ति के प्रति प्रेम की भावना को उजागर किया है। इसी कड़ी में अक्षत ग्रुप इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विनय कुमार वर्मा ने सभी देशवासी और अयोध्यावासी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा आजादी के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने एक दूसरी आजादी के लिए छुआछूत,वर्गभेद, रंगभेद,वर्णभेद व सामाजिक विषमताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता बताई तथा आपस में मिलजुल कर रहने भाईचारा व सद्भाव पूर्ण वातावरण स्थापित कर देश की प्रगति में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *