ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रजत ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, लखनऊ के रजत डिग्री कॉलेज, रजत वोमेंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेण्ट एवं रजत कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेण्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर (27 मार्च से 02 अप्रैल) के अंतर्गत पाँचवें दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का पंचम दिन साक्षरता पर आधारित था। उपरोक्त विषय पर स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने गांव के बच्चों से वार्तालाप की।उनसे उनकी पढ़ाई लिखाई के विषय में जानकारी ली तथा उन्हें शिक्षा के महत्व के विषय में सभी को जागरूक किया ।उन्होंने बताया कि कई समस्याओं की जड़ अशिक्षा है। शिक्षा हमारे जीवन के स्तर को कैसे विकसित करती है यह भी समझाया। इसलिए स्वयं के विकास एवं देश की उन्नति के लिए सभी को शिक्षित होना आवश्यक है ।तत्पश्चात स्वयंसेवक और सेविकाओं ने गांव के बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की जिसको प्राप्त कर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।

