सड़क सुरक्षा पखवाडा के छठे दिन रोडवेज परिसर जौनपुर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें चालक/परिचालक/यात्रीगणों द्वारा किया गया प्रतिभाग

जौनपुर 22 जुलाई 2023 (सू0वि0) – सड़क सुरक्षा पखवाडा के छठे दिन रोडवेज परिसर जौनपुर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें चालक/परिचालक/यात्रीगणों द्वारा किया गया प्रतिभाग
उक्त कार्यशाला में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त लोगो को सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा भी करायी गयी। तत्पश्चात हेल्थकैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें चालकों/परिचालकों का नेत्र/स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
उक्त के पश्चात अवध पैरामेडिकल कालेज एवं कुंवर हरिबंश सिंह मेडिकल कालेज में बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी एवं फर्स्ट रिस्पाण्डर का प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, टी0आई0 जी0डी0 शुक्ला एवं रोडवेज के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *