वरी 2022 को हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा व राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग हेतु स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसको एस. आई. बक्सा श्री अवधेश नारायण शुक्ल जी व जेसीआई अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में दिव्यांग जनों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जनपद के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और जिला दिव्यांग मतदाता कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार दिव्यांग व्यक्तियों को उनके घर पर ही वोट देने की ब्यवस्था की गयी है बूथ पर दिव्यांग जनों को लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
उक्त अवसर पर सदस्य जेसी अंजू जायसवाल, कोषाध्यक्ष जेसी संगीता सेठ, प्रबंधक विनोद कुमार माली, शिवा वर्मा प्रबंधक पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति , शैलेंद्र निषाद प्रबंधक मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन, डॉ रवि गुप्ता, अजित मौर्य, दीपकिरण गुप्ता, रोली माली, मनोज माली, शिवपूजन, उषा, शिल्पा गुप्ता,सुदामा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव प्रमोद कुमार माली ने कुशलतापूर्वक किया।

