हर्षोल्लास पूर्वक मना आईजी कार्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या में ध्वजारोहण कर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र/मेडल प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने निरीक्षक पुलिस अरविंद सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,उपनिरीक्षक पुलिस श्री प्रकाश पांडे अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,मुख्य आरक्षी पुलिस राम प्रताप यादव अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,मुख्य आरक्षित चालक सेवानिवृत्ति श्रीराम अति उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह,मुख्य आरक्षी पुलिस पवन सिंह पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह रजत चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, उप-निरीक्षक रणजीत यादव,उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह, उप-निरीक्षक शोभनाथ चतुर्वेदी सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

