हर्सोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक भव्य रूप से मनाया गया तिलक धारी कालेज का संस्थापक दिवस

हर्सोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक भव्य रूप से मनाया गया तिलक धारी कालेज का संस्थापक दिवस
सिटी क्राइम रिपोर्टर
अनुराग श्रीवास्तव
जौनपुर। जनपद के गौरवमयी शिक्षण संस्थान तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक , ठाकुर तिलकधारी सिंह जी की 154 वी जयंती ‘संस्थापक दिवस’ के रूप में अत्यंत भव्यता,श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर वंदना सिंह (कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय) तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर राजेश सिंह, (पूर्व कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर द्वारा) ठाकुर तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। अतिथियों, प्राध्यापकों , कर्मचारियों ने भी श्रद्दांजलि अर्पित किया ।
समारोह के प्रारम्भ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना , स्वागत गीत, कुलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने महाविद्यालय के ऐतिहासिकता, गौरव तथा आपसी समन्वय की भावना का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया । इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ” मंथन” का विमोचन गया। शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत किया ।
वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय के नकल विहीन परीक्षा संस्कृति की सराहना किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “ठाकुर तिलकधारी सिंह जी ने उस दौर में शिक्षा की नींव रखी जब संसाधन नगण्य थे। आज यह महाविद्यालय न केवल जौनपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है। नई शिक्षा नीति के दौर में टी डी कॉलेज के छात्र अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक पहचान बना रहे हैं।”
अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कि यह संस्थान तिलक धारी सिंह जी सपने को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण कर रहा है प्रबंधन का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना है। उन्होंने संस्थापक जी के आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों , मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह, संस्थापक परिवार के सदस्य श्री श्रीप्रकाश सिंह, ने टी डी कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और इसकी विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
संचालन प्रोफेसर राहुल सिंह एवं आभार महाविद्यालय के प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र और जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *