हादसे के बाद संघ स्वयंसेवको ने सेवा की संभाली कमान

हादसे के बाद संघ स्वयंसेवको ने सेवा की संभाली कमान
प्रयाग राज ब्यूरो चीफ रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव
प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र में हुए हादसे के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्य की गति तेज कर दी है।
अलग-अलग टोलियों में बंटकर स्वयंसेवक यातायात व्यवस्था में प्रशासन को पूर्ण सहयोग दे रहे हैं तथा तीर्थयात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारे शुरू कर दिए हैं।सेक्टर 9 के कलश द्वार तथा सेक्टर 7 के सूर्य द्वार पर स्वयंसेवको ने यातायात व्यवस्था मे सहयोग दिया।
कुंभ मेला क्षेत्र के उत्तरी प्रवेश द्वार कहे जाने वाले फाफामऊ के बेला कछार मे आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के स्वयंसेवको ने भंडारे का आयोजन किया। भीड़ पर नियंत्रण के लिए रोके गये तीर्थयात्रियो को कार्यकर्तार्ओ ने भोजन उपलब्ध कराया।मेला क्षेत्र के पश्चिम दारागंज तथा सूबेदार गंज स्थित रज्जू भैया नगर में कार्यकर्ताओं ने तीर्थ यात्रियों के लिएभंडारे तथा चाय बिस्कुटआदि की व्यवस्था की।
दूसरी ओर प्रशासन ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए संगम क्षेत्र में भीड पर पूरी तरह से प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इसके साथ ही एक बार पुनः स्नान की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई हैं। दोपहर में स्नानार्थियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई है। प्रशासन की ओर से
घटना में घायलों को स्थानीय स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कर उपचार की प्रभावी व्यवस्था शुरू कर दी है।
विहिप के अध्यक्ष आलोक कुमार जी ने हादसे में हताहत लोगों के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना जताई है। प्रमुख संतों में श्री वासुदेवानंद जी तथा स्वामी रामभद्राचार्य जी एवं कथा वाचक श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वह अत्यधिक भीड़ में यात्रा करने से बच्चे तथा भीड़ का दबाव कम होने पर ही कुंभ मेला क्षेत्र में आने की योजना बनाएं।
प्रयागराज के निकटवर्ती प्रतापगढ़ सुल्तानपुर वाराणसी मिर्जापुर आदि जिलों में भी कार्यकर्ताओं द्वारा रुके हुए तीर्थयात्रियों की सेवा प्रारंभ किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
डा मुरार जी
प्रांत प्रचार प्रमुख काशी प्रांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *