हिंदू हिंसक है बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने राहुल गांधी के पोस्टर जलाकर किया प्रदर्शन

-राहुल गांधी के बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन-

-हिंदू हिंसक है बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने राहुल गांधी के पोस्टर जलाकर किया प्रदर्शन-

-सर्व धर्म समभाव सनातन हिंदू धर्म की विशेषता-शिशिर चतुर्वेदी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ- अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित जीपीओ पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान कि हिन्दू हिंसक है को लेकर पूरे देश की राजनीति में उबाल आ गया है। इससे तमाम हिदूवादी संगठनों में काफी रोष व्याप्त है। वही इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ हज़रतगंज स्थित जी. पी.ओ पार्क के समक्ष पहुंच कर सांसद राहुल गांधी का पोस्टर दहन करते हुए अपना रोष प्रकट किया !
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदू हिंसक है या अहिंसक है यह तय करने वाली कांग्रेस पार्टी या राहुल गांधी कोई नहीं होते है। हिंदू धर्म सर्वधर्म और समभाव को मानता है। राहल गांधी को ससंद दिये गये बयान पर पूरे देश से तथा हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिये वरना आने वाले चुनावों में देश का हिंदु उनको माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *