हिन्दू महासभा ने लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के साथ ही लिया श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का संकल्प

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)उत्तर प्रदेश सरकार की रोक के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आज अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में स्थित पार्टी कार्योलयों में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित कर श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुगल आंक्राताओं के शाही ईदगाह मस्जिद से मुक्त कराने का संकल्प लिया। आज जारी बयान में यह जानकारी अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी।ककरही बाजार स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में तय कार्यक्रम के अनुसार अपरान्ह बारह बजे से लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ, जिसमें हिन्दू महिला सभा  प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव , जिलाध्यक्ष महिला सभा रजनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला सभा रेनू सिंह, जिला महामंत्री भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी, जिला संगठन मंत्री हेमंत निषाद, जिला मंत्री राहुल निषाद फ़ौजी, महानगर अध्यक्ष मुकेश निषाद ‘रेड्डी’, जिला मंत्री उमेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष एड0 कौशलेंद्र सोलंकी, सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।पंडित जी के मंत्रोचारण के साथ प्रारम्भ हुये जलाभिषेक कार्यक्रम में सभी लोगों ने दूध,दही,शहद से अभिषेक किया और एक स्वर में संकल्प लेते हुये श्रीकृष्ण जन्मभूमि से शाही ईदगाह मस्जिद के रूप में अतिक्रमण से मुक्त कराने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मस्जिद से मुक्त कराने के लिये शुरू हुआ यह आन्दोलन अब थमने वाला नहीं है, हिन्दू महासभा इसे अन्तिम परिणाम तक पहुंचा कर रहेगी।हिन्दू महासभा के इस कार्यक्रम को लेकर प्रदेश सरकार ने जो भूमिका निभायी है, वह बेहद निन्दनीय है,हिन्दुत्व की राजनीति का ठेका सिर्फ भाजपा के पास नहीं है। ज्ञातव्य हो कि छह दिसम्बर के जलाभिषेक के कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने धारा-144 लगा दी और पार्टी नेताओं की जगह जगह गिरफ्तारियां करवायी ताकि हिन्दू महासभा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक कार्यक्रम न कर सके, सरकार के इस तानाशाही रवैये के बावजूद हिन्दू महासभा पीछे नहीं हटी और उसने पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जलाभिषेक कर बता दिया है कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर के ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *