हैनीमैन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में डॉक्टर समीर चोकर ने डाला विस्तृत प्रकाश
संकलन विनोद कुमार सिंह
लखनऊ :हैनीमैन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन होम कान 2025 के द्वितीय दिवस पर ऑटिज्म और होम्योपैथिक उपचार पर डॉक्टर बत्रा अकादमी के डॉक्टर समीर चोकर ने विस्तृत प्रकाश डाला और ऑटिज्म के होम्योपैथिक उपचार की विशेषताएं बताई ।पेट में होने वाली गांठों पर डॉक्टर अविनाश श्रीवास्तव ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। मुंबई के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर फारूक जे. मास्टर और डॉक्टर एम एस बिंद्रा ने कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर के होम्योपैथिक उपचार का शोध पत्र प्रस्तुत किया। ग्रीस से आए डॉक्टर कोस्टास ने साइको न्यूरोटिक डिसऑर्डर पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉक्टर अरविंद मेहता एवं डॉक्टर आरके सिंह ने बांझपन में होम्योपैथिकइलाज सफलता को रेखांकित किया ।डॉक्टर अनीता चावला ने महिलाओं में होने वाली ओवरी की गांठों (PCOS)के उपचार पर अपना शोध प्रस्तुत किया।इसके अलावा आयुषी खत्री ने ही हिपटोमा ,डॉक्टर शैलेंद्र कौशिक ने granuloma पर अपने शोध प्रस्तुत किया। डॉ मनीष कुमार तिवारी ने एंडोक्राइन डिसऑर्डर डिसऑर्डर में होम्योपैथिक उपचार की महत्व पर प्रकाश डाला। समापन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय डॉक्टर अम्मार रिजवी (पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)ने होम्योपैथी पर अपने अनुभवों को साझा किया और प्रदेश सरकार से होम्योपैथिक के व्यापक विकास करने की अपील की।सत्र के अध्यक्ष माननीय अनूप कुमार गुप्ता माननीय सदस्य विधान परिषद एवं प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी ने आयोजको को सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष डॉक्टर शिवली मजहर और सचिव डॉक्टर आशीष वर्मा को बधाई देते हुए शासन स्तर पर होम्योपैथी के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए अपना योगदान देने के लिए आश्वस्त किया।विशिष्ट अतिथि मुख्य स्थाई अधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार माननीय प्रशांत सिंह अटल ने होम्योपैथिक चिकित्सा को हानिकारक प्रभाव रहित बताया एवं कम खर्चे में उपचार के लिए सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों की प्रशंसा की।विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंका मौर्या सदस्य महिला आयोग जो कि स्वयं भी एक होम्योपैथिक चिकित्सक हैं ने चिकित्सकों को पूर्ण समर्पण सद्भाव एवं करुणा से मरीजों की सेवा करने की आशा व्यक्ति की। मंच का संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पीयूष शुक्ला जी भी मौजूद रहे

