हैरिंगटनगंज में कम्पोजिट विद्यालय पाराताज़पुर में मिशन प्रेरणा के तहत संचालित कई गतिविधियों,प्रेरणा कक्ष का जिले के एस आर जी द्वारा किया गया अवलोकन

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जनपद अयोध्या में सूदूर स्थित हैरिंगटनगंज विकास खण्ड में विकास खण्ड हैरिंग्टन गंज के कम्पोजिट विद्यालय पारताज़पुर के शिक्षकों द्वारा निर्मित प्रेरणा कक्ष का अवलोकन एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी , मनीष रस्तोगी व अमित कुमार मिश्र द्वारा किया गया। विद्यालय के आदर्श शिक्षक अनूप मल्होत्रा द्वारा अपने अभिनव प्रयासों से बहुत से छात्र – छात्राओं को प्रेरक बालक व प्रेरक बालिका के रूप में चयनित किया गया है। कई बच्चों ने स्वयं प्रेरणा कक्ष में शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किये हैं ,जो कि अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य कर रहे है। विद्यालय के कई बच्चे प्रेरणा लक्ष्य की आधारभूत दक्षता को हासिल करने की ओर प्रयासरत हैं। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ई-पाठशाला के संचालन हेतु प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में स्थित पुस्तकालय भी सक्रिय है और बच्चे इसका लाभ उठा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *