होली को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार चला रही चेकिंग अभियान

होली को देखते हुए आबकारी विभाग लगातार चला रही चेकिंग अभियान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)

अयोध्या।होली पर्व को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब कारोबारी पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।शुक्रवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे आबकारी विभाग द्वारा छापा मारा जा रहा है।शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक सदर अरविंद शुक्ला ने बताया की होली पर्व को देखते हुए आज शुक्रवार को कम्पोजिट शॉप -महबूबगंज ,वंदनपुर देसी शराब की दुकान – महबूबगंज , वंदनपुर का औचक चेकिंग की गयी! उक्त दुकाने नियमानुसार संचालित होते हुए पायी गयी!।अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को दुकान के अंदर एवं बाहर किसी को भी शराब ना पिलाने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया! साथ ही अयोध्या से अम्बेडकर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों एवं संदिग्ध ढाबो की चेकिंग की गयी! बताते चले इससे पहले गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा थाना कैंट अंतर्गत जमथरा, रेतिया, निर्मलीकुंड में मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। कुल 2 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। उक्त प्रवर्तन कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक सदर अयोध्या श्री अरविंद शुक्ला,आबकारी निरीक्षक मिल्कीपुर श्री विवेक पाठक , राजेंद्र प्रताप सिंह , घनश्याम गौड़, रामराज, प्रेमलता, राजेश कुमार,शमशेर आदि प्रधान/आबकारी सिपाहीगण सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *