होली को लेकर युवाओं व महिलाओ में खासकर दिखाई दे रहा उल्लास
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।होलिका दहन व होली पर्व को लेकर शहर वासियो में काफी उल्लास दिखाई दे रहा है।इस मौके पर खासकर युवा वर्ग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे है।शहर के रिकाबगंज, लालबाग,चौक, क्षत्रिय बोर्डिंग, वजीरगंज, देवकाली, हैदरगंज, रीडगंज, हसनूकटरा सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर होलिका दहन के लिए अभी से ही युवा वर्ग के लड़के लकड़िया जुटाने में जुट गए हैं।वही कई जगहों पर खासकर आरा मशीनों व अन्य लकड़ी उत्पादित क्षेत्र पर यह युवक होलिका दहन की तैयारी के लिए लकड़िया जुटाने में या खरीद परोख्त करने में जुटे हुए हैं।होली को लेकर महिलाये व बच्चियां अपने-अपने घरों में आलू से निर्मित पापड़,चिप्स, गुझिया, सहित अन्य खाद्य पदार्थों को बनाने में जुटी हुई है।वही कुछ महिलाएं अपने परिजनों के साथ शहर के चौक सहित विभिन्न चौराहों पर स्थित दुकानों से रेडीमेड चिप्स पापड़ आदि खाद्य पदार्थ के अलावा गुजिया आज भी खरीदने हुई देखी जा सकती हैं।रंगो का पर्व होली पर शहर के चौक, रिकाबगंज, देवकाली,नियावा सहित अन्य प्रमुख बाजारों में बड़े से लेकर छोटे-छोटे दुकानों पर अभी से रंग गुलाल सज गए हैं वहीं एक से बढ़कर एक महंगी पिचकरिया भी बाजारों में उपलब्ध हो गई है जिसे भारी संख्या में खरीदने के लिए बच्चों की भीड़ भी दिखाई देती नजर आती है।इन दुकानों पर कई तरह के रंग-बिरंगे शर्ट मुखोटे टंगे हुए हैं जो की बार-बार सही खासकर युवाओं और बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

