अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) होली आपसी भाईचारे के साथ साथ रंगों का त्योहार है।इस दिन सभी सम्मानित लोगों को आपसी भेदभाव भुलाकर एक दूसरे के गले मिलकर सारे गिला शिकवा दूर कर रंगो के पर्व होली को हर्षोल्लास पूर्वक मनाना चाहिए।इस दिन जहां तक संभव हो सूखे रंगों से ही होली खेलनी चाहिए केमिकल रंग का प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए।यह बातें देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र व एनबीसी चैनल के ब्यूरो चीफ राजेश श्रीवास्तव से शहर के प्रतिष्ठित अमर हॉस्पिटल की निदेशक डॉ अरविंद खरे ने खास मुलाकात में कहीं।सतरंगी रंगों का पर्व होली के पावन अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों को अमर हॉस्पिटल के चिकित्सकों व कर्मचारियों के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे के प्रतीक का पर्व है।इस पर्व को सभी लोग शांति पूर्वक ढंग से मनाए उन्होंने कहा कि होली खेलते समय विशेष ध्यान रखें कि होली अगर आप खेल रहे हैं तो जहां तक हो सके सिर्फ अबीर गुलाल लगाकर ही होली खेले क्योंकि इसका असर चेहरे पर नहीं पड़ता है।उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग कतई ना करें नहीं तो इससे त्वचा को काफी नुकसान होता है एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर होली खेलते समय किसी की आंख में रंग चला गया हो तो उसे कतई मले नहीं बल्कि आंख पर पर ठंडे पानी का छींटे मारते हुए जितना जल्दी हो सके आसपास के चिकित्सकों के पास जाकर इसका इलाज कराएं उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ बाजारों में आ रहे इस समय मिलावटी पदार्थों का प्रयोग कतई ना करें क्योंकि इस समय मिलावटी खोवा मिठाइयां व पनीर की अधिक भरमार सुनाई दे रही है इसका प्रयोग कतई ना करें नहीं तो इसका विपरीत प्रभाव आपके शरीर पर पड़ेगा होली के पावन पर्व पर उन्होंने कहा कि होली के दिन सभी लोग पुरानी दुश्मनी आज भूलकर आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए एक दूसरे से गले मिले और अबीर गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाएं अंत में अमर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अरविंद खरे प्रबंध निदेशक डॉ साधना करें के साथ साथ शहर की प्रसिद्ध चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरुषि खरे ने अपने हॉस्पिटल के कर्मचारियों की ओर से रंगों का पर्व होली पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिया और एक बार फिर अपील किया कि सभी लोग इस पर्व को भाईचारे की पर्व के रूप में मनाएं और मदिरापान के साथ-साथ केमिकल रंग का प्रयोग कतई ना करें अगर रंग का प्रयोग करना है तो केवल सूखे रंग का प्रयोग करें

