होली व अन्य पर्व को लेकर सीओ सदर अरविन्द सोनकर ने गोसाईगंज क्षेत्र में किया भ्रमण
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।आगामी होली पर्व व रमजान को सकुशल संपन्न करने के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की देख रेख में शुक्रवार को सीओ सदर अरविंद सोनकर ने गोशाईगंज थानाध्यक्ष व सुरक्षा कर्मियों के साथ जुलूस निकालने वाले स्थलों का भी निरीक्षण किया।इस मौके पर उन्होंने इसके अलावा गोसाईगंज बाजार में जाकर प्रमुख गलियों व होलिका स्थलों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से अपील किया कि यह पर्व आपसी भाईचारे का है। इसे हम सभी को खुशी-खुशी आपसी भेदभाव को भुलाकर मानना चाहिए। उन्होंने वही बाजार में अतिक्रमण किए हुए लोगों को समझाते हुए भी कहा कि आप सभी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करें।क्योंकि इससे आपको तो परेशानी होती ही है साथ ही साथ आने जाने वाले वहां चल को सहित अन्य राहगीरों को होती है।उन्होंने इस पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में भी जाकर शुक्रवार को भ्रमण किया।वहां के स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए अपील भी किया।

