03 जुलाई 2022 को आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों (Hire Purchase Matters विशेष  रूप से) की विशेष लोक अदालत हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

जौनपुर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में 03 जुलाई 2022 को आर्बिट्रेशन वादों (Hire Purchase Matters विशेष रूप से) की विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी।
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक 18 जून 2022 में उनके द्वारा उक्त के संबंध में फाइनेंस कम्पनियों से लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाये जाने हेतु विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
फाइनेंस कम्पनी, वादकारियों एवं सम्बन्धित अधिवक्तागण से अपील की गयी कि लोक अदालत में आर्बिट्रेशन के अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर लोक अदालत का लाभ उठायें।
बैठक में प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी रमेश दूबे, लोक अदालत, अपर जनपद न्यायाधीशगण, सिविल जज सी0डि0, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर व फाइनेंस कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
साथ ही 18 जून 2022 को सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्रीमती शिवानी रावत द्वारा राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह बाराबंकी एवं बालगृह (शिशु) मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ का वर्चुअल निरीक्षण कर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण में बालिकाओं एवं शिशुओं का हाल-चाल पूछा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *