
लखनऊ डीकेयू ब्यूरो:
कासा ग्रीन्स एक्जॉटिका रेजीडेंन्स वेलफियर एशोसिएशन के सचिव नीलाभ कृष्ण द्वारा दैनिक देश की उपासना समाचार पत्र को अवगत कराया कि कल दिनांक 06 अप्रैल 2022 को शाम 7ः00 बजे शोसायटी द्वारा ‘‘ स्वागत एवं सहयोग समारोह’’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें माननीय विधायक राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र मुख्य अतिथि होगे, संस्था के लोगों द्वारा उनका सम्मान एवं स्वागत किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में कासा ग्रीन्स एक्जॉटिका रेजीडेंन्स वेलफियर एशोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शुक्ला, उपाध्यक्ष उमेंश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मुकेश सेठ के साथ संस्था के माननीय सदस्यगण तथा उनके परिवार जनों द्वारा भाग लिया जायेगा। संस्था के सचिव नीलाभ कृष्ण द्वारा संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों से कार्यक्रम को सफल बनानें की अपील की गयी है।

