09 एवं 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरू अरजन देव जी महाराज का मनाया जाएगा
418वाँ पावन शहीदी दिवस
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के सम्पादक, बाणी के बोहिथ, शहीदों के सरताज सिखों के पांचवें गुरू साहिब श्री गुरू अरजन देव जी महाराज का 418वाँ पावन शहीदी दिवस दिनांक 09 एवं 10 जून 2024 को बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिण्डोला में मनाया जायेगा ।
यह जानकारी ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिण्डोला के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा जी ने देते हुए बताया कि 09 एवं 10 जून 2024 को सिखों के पांचवें गुरू साहिब श्री गुरू अरजन देव जी महाराज का शहीदी दिवस के अवसर पर सायं का दीवान 6:30 बजे से आरंभ होगा जो रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा 10 जून को प्रातः 5:00 से दोपहर 3:00 तक दीवान सजेगा।
स्टेज सेक्रेटरी स0 सतपाल सिंह मीत ने बताया कि इस अवसर पर पंथ प्रसिद्ध प्रचारक सिंह साहिब ज्ञानी मान सिंह जी पूर्व प्रचारक श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर विशेष रूप से पधार रहे हैं जो श्री गुरु अरजन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर कथा व्याख्यान करेंगे। रागी जत्था भाई प्रिंसपाल सिंह जी पटियाला वाले श्री गुरु अरजन जी द्वारा रचित गुरबाणी का गायन कर समूह संगत को निहाल करेंगे।
गुरु का लंगर भी वितरित किया जाएगा।

