101 कुंडीय आत्म कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया

101 कुंडीय आत्म कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बिसरिया शिक्षा एवं सेवा समिति के तत्वावधान में 101 कुंडीय आत्म कल्याण महायज्ञ का आयोजन राजाजीपुरम के बी ब्लॉक स्थित सरस्वती पेलेस में किया गया. यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य पंडित संतोष कुमार वेदालंकार रहे.यज्ञ में 101 परिवारो ने भागीदारी सुनीश्चित की. भजन आचार्य प्रियंका शास्त्री एवं कविता सहगल तथा उर्मिला देवी ने प्रस्तुत किये. आचार्य संतोष कुमार वेदालंकार, आचार्य विश्वव्रत शास्त्री तथा डॉ. सत्यकांत के प्रवचन प्रेरणा दाई रहे।बिसरिया शिक्षा एवं सेवा समिति के संरक्षक धुरेंद्र स्वरूप बिसरिया द्वारा हिंदू जागरण एवं वैदिक परंपरा से जुड़ने की बात कहीं गई।आचार्यो ने बताया कि भारत विश्व गुरु तभी बन सकता है जब उसके संस्कार और वेदों का संदेश हर मानव तक पहुंचे।कार्यक्रम का संचालन अनुपम बिसरिया ने किया तथा विगत 18 वर्ष से प्रतिवर्ष यज्ञ को सफल बनाने में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले परिवारो को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।प्रमुख रूप से सुनीता जैन, अनिल जैन, ब्रिजेंद्र सिंह, शशि सिंह, सुशील कुमार, दीपा सक्सेना, लता उपाध्याय, सुमन शुक्ला, अजय कक्कड़ का साराहनीय सहयोग रहा , उनके प्रेरणा स्पद सहयोग के लिए उनको सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर.के सिंह, बैकुंठ सहाय, संजय जिंदल, शैली श्रीवास्तव, बबीता शर्मा साहित सैकदो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यज्ञ के बाद सभी भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।इस कार्यक्रम की सूचना समिति के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा (अधिवक्ता) ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *