12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
आअयोध्या: सएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं sp नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 12 नवंबर को उपनिरीक्षक नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी ने हमराही पुलिस बल द्वारा एक नफर अभियुक्त कुलदीप मिश्रा पुत्र अनूप मिश्रा निवासी ग्राम कुंवरपुर केरलाल खां थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को निकट मनीवीर बाबा स्कूल उसुरू के पास समय करीब 1:45 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कुलदीप मिश्रा की जामा तलाशी से 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। इसके संबंध में थाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली नगर के अंतर्गत नवीन मंडी चौकी प्रभारी जय किशोर अवस्थी व उप निरीक्षक अखिलेश तिवारी के साथ हेड कांस्टेबल नितेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *