लखनऊ 12 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर कर्मचारी शिक्षक संघ मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा 11 अप्रैल को सभी जनपदों में धरना देने का कार्यक्रम घोषित किया गया है जिस की समीक्षा बैठक आज नगर निगम महासंघ मोर्चा के अध्यक्ष श्री मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर महासचिव शशि मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि सभी जनपदों में कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं । लखनऊ के अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने अवगत कराया लखनऊ का धरना बीएन सिंह प्रतिमा स्थल पर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों में धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
प्रमुख मांगे
पुरानी पेंशन की बहाली
सरकारी संस्थानों में निजीकरण न किया जाए।
आउटसोर्सिंग /संविदा /वर्कचार्ज कर्मचारियों के नियमितीकरण सेवा सुरक्षा की नीति बनाई जाए।
राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।
कर्मचारी संवर्गों के वेतन विसंगतियां ,कैडर पुनर्गठन ,सेवा नियमावली का प्रख्यापन। घाटे में चल रहे निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एवं अन्य लाभ समान रूप से दिया जाए।
बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए समझौतों को लागू किया जाए।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्र एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के अध्यक्ष /मंत्री एवं मोर्चा से संबंध घटक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ ,माध्यमिक शिक्षक संघ एवं विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष /महामंत्री ने जनपदों के कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि 11 अप्रैल को धरना में भारी संख्या में उपस्थित होकर इसे कामयाब बनाएं।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया की जनपदों में उनके अध्यक्ष /मंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कोआर्डिनेट कर रहे हैं सभी घटक के पदाधिकारी उनसे संपर्क बनाएं।

