
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। समर विहार कॉलोनी आलमबाग लखनऊ के सेंट्रल पार्क में परंपरागत रूप से उत्साह पूर्वक सामूहिक होलिका दहन का कार्यक्रम विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया । दहन का शुभारंभ कॉलोनी की महिलाओं द्वारा किया गया जिसमे क्षेत्र के पार्षद गिरीश मिश्रा, समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट, महामंत्री आई एस कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासियों ने भाग लिया और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामना दी। इस अवसर पर गिरीश मिश्रा ने होली के त्योहार के विषय पर प्रकाश डाला और आवाहन किया कि भक्त प्रह्लाद की तरह सत्य और धर्म के मार्ग से नही हटना चाहिये। कॉलोनी के सेंट्रल पार्क में ही हमेशा की तरह शुक्रवार को सामूहिक रंगोत्सव मनाया जाएगा।

