16 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम एम्पलाइज एसोसिएशन ने की आंदोलन की घोषणा

16 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम एम्पलाइज एसोसिएशन ने की आंदोलन की घोषणा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम एम्पलाइज एसोसिएशन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मुख्यालय प्रांगण लखनऊ में 16 अक्टूबर से इंप्लाइज एसोसिएशन द्वारा प्रेषित 11 सूत्रीय मांग पत्र पर निगम प्रबंधन द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए सभापति राज बहादुर सिंह ने बताया कि 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समय अनुसार किसी भी प्रकार का सकारात्मक निर्णय अभी तक न लिए जाने के कारण 16 अक्टूबर से मुख्यालय प्रांगण में कार्यालय दिवस में निगम प्रबंधन के विरुद्ध धरना /प्रदर्शन/ घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *