16 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व और वीकेंड से पहले ही हरिद्वार में यात्रियों की उमड़ रही भीड़

16 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व और वीकेंड से पहले ही हरिद्वार में यात्रियों की उमड़ रही भीड़
देश की उपासना ब्यूरो चीफ

हरिद्वार में 16 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व और वीकेंड से पहले ही तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। गुरुवार को काफी संख्या में दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से यात्री हरिद्वार पहुंचे। तीर्थयात्रियों समेत पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग फुल हो गई। पंतद्वीप पार्किंग में भी सुबह से ही भीड़ जमा है। आपको बता दें कि 16 जून को रविवार और गंगा दशहरा का पर्व एक साथ पड़ रहा है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से हरिद्वार- दिल्ली हाईवेपर जाम की स्थिति बनी हुई है पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है, ताकि हाईवेपर ट्रैफिक जाम के झाम से बचा जा सके। हर की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता भी रखी जा रही है। 26 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान गंगा दशहरा के पर्व के अवसर पर हरिद्वार में करीब 28 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। पुलिस-प्रशासन की ओर सेट्रैफिक का प्लान भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *