16 दिसंबर 2025 मंगलवार को लखनऊ में भारतीय सेना के गौरवसाली विजय दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा

लखनऊ में निवास कर रहे ABPSSP के सभी राष्ट्रप्रेमी सदस्यों / पदाधिकारियों से सादर निवेदन है क़ि कल 16 दिसंबर 2025 मंगलवार को पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी भारतीय सेना के गौरवसाली विजय दिवस को धूमधाम से मनाया जाय और इसकी जानकारी अपने देश की उस भावी पीड़ी को भी दिया जाय जिनके कंधों पर आगे का दारोमदार है. इसी क्रम में कल 16 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से हमारे संगठन ने विजय दिवस कार्यक्रम साईं पब्लिक इंटर कॉलेज, नीलमथा के प्रांगण में मनाने का निश्चय किया है जिसमें लखनऊ में रह रहे हमारे संगठन के सभी गणमान्य राष्ट्रीय / प्रदेश / प्रान्त /जिला स्तर से एवं मातृ शक्ति को विनम्र भाव से व दिल की गहराईयों से आमंत्रित करते हैं. हमारा उद्देश्य है क़ि हमारे देश के नौजवानों, बच्चों व समाज के हर अंग को हमारे गौरवशाली इतिहास व हमारी समृद्धि संस्कृति से अवस्य परिचित होना चाहिए. आपसे फिर निवेदन है क़ि इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. इसमें हमारे बीच में उन वीर सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लिया. कार्यक्रम का स्थान (venue ) एवं लोकेशन भी साथ में भेजी जा रही है 🌹🌹🙏🏻जयहिन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *