जौनपुर, दिल्ली के अग्रणी स्वाथ्य संस्थान सर्वोदय सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल फरीदाबाद ने मंगलवार को शहर स्थित विधा डेंण्टल हास्पिटल रिसर्च एण्ड ट्रामा सेन्टर के सहयोग से शहर में 19 सितम्बर दिन रविवार को कैन्सर ओ०पी०डी० सेवाऐ शुरू की जा रही है। यह ओ०पी०डी० सर्वोदय सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए उठाया गया एक और अहम कदम है ताकि उन्हें सुलभ तरीके से गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके यहाँ गरीबों की ओ०पी०डी० निशुल्क दी जायेगी सर्वोदय सुपर स्पेशिलिस्ट हॉस्पिटल के डिप्टी जनरल मैनेजर पंकज मिश्रा ने बताया कि ग्रह जनपद होने के नाते व पूर्वांचल में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर यह एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। पंकज मिश्रा ने यह भी बताया कि कैंसर सर्जिकल केयर एक विशेष क्षेत्र है, जिसमें विशेषज्ञता की जरूरत होती है ।
पूर्वांचल की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए डा० शिवम वत्सल वरिष्ट कैंसर रोग विशेषज्ञ की निशुल्क ओ० पी०डी० सेवाएं शुरू की जा रही है वरिष्ट दन्त रोग विशेषज्ञ डा० सोरम उपाध्याय ने बताया कि हमारे पास लोग लम्बे समय से ईलाज मुँह के अल्सर गर्दन में गाठ सफेद छाले मुह का कम खुलना आवाज में बदलाव भोजन निगलने की समस्या लेकर आते है जो कैंसर के प्रारम्भिक लक्षण माने जाते है । यदि समय पर इसकी पहचान हो जाए तो हम शुरूआती स्तर के इन कैंसरो का ईलाज कर सकते है । मुँह और गले संबची कैंसर के ज्यादातर मामलो के ईलाज किया जा सकता है और बेहतर नतीजों के मरीजों को प्राप्त तरीके से रोगमुक्त किया जा सकता है इसलिए दिल्ली के मशहूर सर्वोदय सुपर स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल के एवं विद्या डेण्टल हास्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क कैंसर ओ०पी०डी० सेवाये शुरू की जा रही हैं।

