टेक्नोलॉजी ने इतनी प्रगति कर ली है कि आज के दौर में हर सामान राशन, कपड़ा, इलेक्ट्रिक उपकरण, घरेलू उपकरण इत्यादि खरीदने के लिए आपको बाजार नहीं जाना पड़ता। आप घर बैठे हाथ में मोबाइल लेकर घर से ही ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं अगर आप को भूख लगी है तो आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर देते हैं। किसी भी उत्पाद-सेवा को ऑनलाइन ले सकते हैं बुक कर सकते हैं। पहले जहां लोगों को अपनी दुकान के सामानों के पोस्टर, टेम्प्लेट व विज्ञापन के जरिए एडवरटाइजिंग करनी पड़ती थी वहीं अब ये सारा प्रचार इंटरनेट सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है। वहीं जब आप किसी भी प्रोडक्ट के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं तो यहां भी डिजिटल मार्केटिंग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। डिजिटल सेक्टर में एसईओ एक्सपर्ट, कंटेंट मार्केटर, एसईएम एक्सपर्ट जैसे दर्जनों प्रोफाइल पर युवाओं को लाखों के पैकेज पर हायर किया जा रहा है। अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता के Advanced Digital Marketing कोर्स के जरिए आप शानदार नौकरी हासिल कर सकते हैं।
कोर्स करने के बाद आप इन 6 क्षेत्र में बनाएं करिअर
-
- SEO Expert : आज के समय में किसी भी बिजनेस को ऑनलाइन लाने के लिए एसईओ एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है। ये एक्सपर्ट वेबसाइट या यूट्यूब को गूगल पर हाई रैंकिंग में लेकर आते हैं। इनकी शुरूआती सैलरी लगभग 25 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- Social Media Manager : सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज करने का काम करते हैं। इनकी शुरूआती सैलरी लगभग 25 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- Content Marketer : किसी भी कंपनी के लिए कंटेंट उसकी रीढ़ होती है। कंटेंट मार्केटर ये तय करते हैं कि किस तरीके का कंटेंट कंपनी के बारे में लोगों के बीच जाएगा। साथ ही फोटो, वीडियो, पॉडकॉस्ट आदि फॉ़र्मेट में आकर्षक कंटेंट तैयार करवाना भी इनकी जिम्मेदारी होती है। इनकी शुरूआती सैलरी 55 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- PPC Expert : किसी ब्रांड या प्रोडक्ट को टार्गेट कस्टमर्स के मोबाइल लैपटॉप तक एड कैंपेन के जरिए पहुंचाना पीपीसी एक्सपर्ट का काम होता है। ये इसके जरिए लीड जनरेट करते हैं। ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं और वेबसाइट पर ट्रैफिक लाते हैं। इनकी शुरूआती सैलरी 31 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- Public Relation : किसी भी कंपनी और लोगों के बीच तालमेल बैठाने का काम पब्लिक रिलेशन मैनेजर का होता है। अच्छी कम्प्युनिकेशन स्किल के जरिए ये कंपनी की छवि लोगों के बीच बेहतर तरीके से पेश करने में सक्षम होते हैं। इनकी शुरूआती सैलरी 41 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- E-Mail Marketer : डिजिटल मार्केटिंग के एक रूप को ई मेल मार्केटिंग कहते हैं जिसमें उत्पाद या सेवाओं को ग्राहकों के बीच बढ़ावा देने के लिए विज्ञापन, पोस्टर, सर्वे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। उत्पाद की बिक्री बढ़ाने का ये सबसे बेहतर तरीका है। इनकी शुरूआती सैलरी 33 हजार रुपये प्रतिमाह है।
- इस कोर्स में क्या है खास
- 100 फीसद प्लेसमेंट असिस्टेंस
- 100 घंटे लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस
- 20 से ज्यादा लर्निंग टूल्स
- 8+ लाइव प्रोजेक्ट्स
- गूगल सर्टिफाइड अनुभवी फैकल्टी द्वारा प्रशिक्षण
- साप्ताहिक डाउट क्लीयरिंग सेशन
- एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास
- कम्प्टीमेंट्री कोर्स-सॉफ्ट स्किल्स

