2027 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर युद्ध स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे काम- मिठाई लाल
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती जी के नेतृत्व में आज लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा की सरकार बनाने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाने को कहा गया ।
श्री भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी से दलित समाज को बड़े पैमाने पर जोड़ने के लिए वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दलित बस्तियों में जाकर दलित समाज को जागरुक कर सपा से जोड़ेंगे और आने वाले 2027 की विधानसभा चुनाव में सपा को वोट व सपोर्ट करने की अपील करेंगे इसी को ध्यान में रखते हुए सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी बूथ स्तर पर संयोजक बनाये जाएंगे ।
श्री भारती ने कहा कि हर लोकसभा व विधानसभा पर बूथ संयोजक कमेटी बनाकर दलित पिछड़ों को जागरूक करेंगे और विधानसभा पर पीडीए सम्मेलन व संविधान बचाव को और धार दे देंगे आने वाला समय समाजवादी व अंबेडकर वादियों का होगा और समाज के दबे कुचले वंचित पिछड़ों के विकास के लिए समाजवादी पार्टी कार्य करेगी
यह जानकारी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने दी
बैठक में प्रमुख रूप से देवकली प्रसाद पूर्व मंत्री, रामसागर अकेला पूर्व विधायक, राम बाबू सुदर्शन राष्ट्रीय महासचिव, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय महासचिव, शिव शंकर, राजेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र कुमार यादव, ओमवीर, किरण वर्मा सोनू भारती, सत्येंद्र कुमार, प्रेम गौतम आदि

