2047 तक विकसित राज्य बनाने हेतु समर्थ पोर्टल पर अपना अमूल्य सुझाव देने की जिलाधिकारी जौनपुर ने जनपदवासियों से की अपील

2047 तक विकसित राज्य बनाने हेतु समर्थ पोर्टल पर अपना अमूल्य सुझाव देने की जिलाधिकारी जौनपुर ने जनपदवासियों से की अपील
देश की उपासना ब्यूरो चीफ
जौनपुर : 02 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने की पहल की गई है जिसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान प्रारंभ किया गया है, इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रदेश को विकसित बनाने हेतु विजन डॉक्यूमेंट्र का निर्माण किया जाएगा।
2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर से संबंधित सुझाव मांगे गए हैं, जिससे भारत सहित उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को सम्मिलित किया जा सके तथा देश प्रदेश को विकसित बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने समर्थ पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि मा0 मुख्यमंत्रीजी द्वारा स्वयं भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रधान आदि से संवाद करते हुए समर्थ पोर्टल पर अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की अपील भी की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग अपना अमूल्य सुझाव देकर देश के विकास में अपना योगदान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *