
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी द्वारा समय-समय पर आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की लड़कियों की शादी करायी जाती है ।
सोसायटी की सोशल वेल्फ़ेयर एवं कल्चरल एक्टीवीज़ कमेटी के चेयरमैन ख़ालिद इस्लाम एवं कमेटी के सेक्रेटरी जनाब मुर्तज़ा अली ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को पेंशन से लेकर बीमारी, शिक्षा,राशन आदि की मदद् करती है ।इसी क्रम में समय समय पर सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है जिसमें लड़कियों को ज़िन्दगी ज़रूरत का सारा सामान देकर विदा किया जाता है ।
22 मई को मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी की जानिब से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें शहर के सम्मानित बुद्धिजीवी एवं सम्भ्रान्त नागरिकों सहित धर्म गुरुओं द्वारा मस्जिद में निकाह कराने वाले
जोड़ो को आशीर्वाद देकर विदा करेंगे। मुस्लिम वेल्फ़ेयर सोसायटी का उद्देश्य है कि मुस्लिम समाज मस्जिद में निकाह कर शादी को आसान बनाये ।

