अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी बनाने के क्रम में भगवान राम के गुप्त होने वाले स्थान गुप्तारघाट को नया लुक देने की तैयारी शुरू हो गई है।22 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तारघाट को विकसित किया जाएगा।सूत्र के मुताबिक इसमें पंखमुखी महादेव मंदिर से एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा।इसके साथ ही साथ ही घाट के निकट दो स्थानों पर पार्किंग स्थल, सिंचाई विभाग की भूमि पर श्रीराम पार्क, अवैध दुकानों को तोड़कर नई दुकानों का निर्माण, फसाड लाइटिंग व एक रोजगार केंद्र खोलने की तैयारी है।इस संबंध मे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने बुधवार को सिंचाई, उद्यान, राजस्व, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों साथ निरीक्षण किया।वही इसमें पूरे प्रोजेक्ट का अध्ययन किया गया है।नए लिंक रोड पंचमुखी महादेव मंदिर से नए बने घाट तक जानी है।मौजूदा समय में जो सड़क है वो अति संकरी है।इस कारण यहां हर समय जाम लगा रहता है।इसके लिए उद्यान विभाग की भूमि पर नया लिंक मार्ग बनाया जाना तय किया गया है। इसके साथ ही लिंक मार्ग जहां पर आकर घाट से जुडे़गा दोनों साइड पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।इसके साथ ही नदी के किनारे खाली पड़ी भूमि पर भगवान श्रीराम के नाम पर एक आध्यात्मिक पार्क बनाया जाएगा।मौजूदा समय में जो लोग अवैध दुकानें बनाए हुए हैं, सबको गिराकर नया कॉम्प्लेक्स बनाते हुए दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा।इसके साथ ही पूरे गुप्तारघाट पर फसाड लाइटिंग लगाई जाएगी। साथ सफाई एवं रोजगार के लिए कार्य होगा। पूरी योजना में 22 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
जिलाधिकारी समेत विकास प्राधिकरण के अफसरों ने निरीक्षण के बाद समस्त कार्य को फाइनल कर दिया है।जिलाधिकारी ने इसके डीपीआर तैयार कराकर कार्य शुरू किए जाने की हिदायत दी है।औचक निरीक्षक के दौरान प्राधिकरण के सचिव आरपी सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन व उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से सूर्य कुंड को नए सिरे से विकसित करने का कार्य अगले सप्ताह से शुुरू हो जाएगा।इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने कंसलटेंट टीम व अपने इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया है। इसमें डिजाइन में कुछ बदलाव किया जाना है।इसके लिए स्थलीय नाप जोख हुई है। शासन की ओर से सूर्य कुंड को 24 करोड़ रुपये से विकसित किया जाना है। इसमें प्रथम किस्त जारी हो चुकी है।अब इसी सप्ताह से शुरू होना है।

