25 हजार का इनामिया लुटेरा गिरफ्तार

जौनपुर मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने 25000 रुपये के इनामियां शातिर लुटेरा सत्यम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी को किया गिरफ्तार, कब्जे से चैन स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध देशी तमंचा,कारतूस व 1700 रु0 नगद बरामदकिया है।पुलिस के अनुसार
पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम मे शैलेन्द्र कुमार सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा अतर सिंह क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस गोविन्दासपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 22.02.23 को नीभापुर रेलवे क्रासिंग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने वाला शातिर अपराधी उसी सफेद अपाचे मोटरसाइकिल से , जिससे दिनांक 19.02.23 को ग्राम धरमपुर के पास महिला को घायल कर चैन छीने थे सुजानगंज की तरफ से आ रहा है उसके पास अवैध हथियार भी है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता हैं।इस जानकारी पर पुलिस अपने को छिपाते हुए आने वाले अपराधी का इन्तजार करने लगे कि थोड़ी देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे हिकमत अमली से रोकने का प्रयास किया तो हम पुलिस वालो को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा थोड़ी दूर दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पकड़े गये अभियुक्त का नाम सत्यम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी भाटका पुरा थाना मछलीशहर जौनपुर का है पकड़े गये अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल एवं कुछ नकदी बरामद हुई जिसे हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
1. मु0अ0सं0 35/2023 धारा 392/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।( ईनामी )
2. मु0अ0सं0 40/2023 धारा 307/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर (ईनामी)
3. मु0अ0सं0 43/2023 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
4. मु0अ0सं0 44/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0 144/2021 धारा 420/467/468/471/489बी/489सी भादवि थाना नेवढ़िया जौनपुर
6. मु0अ0सं0 225/21 धारा 392/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
7. मु0अ0सं0 204/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मछलीशहर जौनपुर
8. मु0अ0सं0 124/21 धारा 394 भादवि थाना सुजानगंज जौनपुर
9. मु0अ0सं0 203/21 धारा 394/411/420 भादवि थाना सुजानगंज जौनपुर
10. मु0अ0सं0 146/21 धारा 411/413/414 भादवि थाना नेवढ़िया जौनपुर
11. मु0अ0सं0 31/2020 धारा 3(1) UP GANG ACTथाना बरसठी जौनपुर
12. मु0अ0सं0 262/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 120बी /216ए/307/323/394/411 भादवि थाना बरसठी जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *