27 सितंबर को प्रातः दस बजे ” सोशल मीडिया का युवाओं के रिश्तों पर प्रभाव ” नामक विषय पर होगा पैनल डिस्कशन

27 सितंबर को प्रातः दस बजे ” सोशल मीडिया का युवाओं के रिश्तों पर प्रभाव ” नामक विषय पर होगा पैनल डिस्कशन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र पी जी कॉलेज (के के सी ) में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा *दिनांक 27 September 2023 को प्रातः10बजे* ” *सोशल मीडिया का युवाओं के रिश्तों पर प्रभाव* ” नामक विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया जाना है।
उपरोक्त कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद चंद्रा, उपप्राचार्य प्रो० के.के. शुक्ला, केजीएमयू के मनोचिकित्सक डॉक्टर पवन कुमार, प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉक्टर आशुतोष , राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व संपर्क अधिकारी एवं भू विभाग के प्रोफेसर अन्शुमाली शर्मा तथा हम संस्था तथा चाईल्ड लाईन की डायरेक्टर व समाजसेविका डॉ संगीता शर्मा उपस्थित रहेगी । कार्यक्रम में छात्रों के साथ सोशल मीडिया के द्वारा उनके रिश्तों पर पड़ने वाले प्रभाव की चर्चा की जाएगी।
संयोजिका
*प्रो रश्मि सोनी*
विभागाध्यक्ष
शिक्षाशास्त्र विभाग
श्री जय नारायण मिश्र पीजी कालेज,लखनऊ ने उक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *