28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा दीपोत्सव मेला

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) सीएम योगी के दिशा निर्देश पर राम नगरी अयोध्या में दीपोत्सव से पहले दीपोत्सव मेले का आयोजन हो रहा है।जो 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा।इस संबंध में अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद ने संयुक्त रुप से बताया कि दीपोत्सव मेला शहर के जीआईसी ग्राउंड पर लगेगा।इसमें पटरी दुकानदार भी दीपोत्सव में अपनी दुकाने लगायेगे।वही कुम्हार भी अपना स्टाल लगायेगे।जबकि दिवाली संबंधित सामानों के साथ साथ और भी कई विभागों के स्टाल लगेगे।इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम,मैजिक शो,नुक्कड़ नाटक,कठपुतली स्थानीय लोक गायन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।वही मेले में निःशुल्क प्रवेश होगा।इस मौके पर उन्होंने बताया कि अयोध्या की गलियों को रिपेयर करने के लिए शासन ने 34 करोड़ रुपये  नगर निगम विस्तारित 41 गांव के लिये 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली।उनके मुताबिक फैजाबाद जोन के 45 वार्डों के लिए शासन को 74 करोड का डीपीआर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *