ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लखनऊ सौजन्य से बलरामपुर चीनी मिल हैदरगढ़ यूनिट बाराबंकी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा रोगियों को नि:शुल्क औषधि वितरण , चीनी मिल कर्मियों को स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी ज्ञान दिया गया इस मौके पर गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ गौरव सिन्हा, डॉ अरविंद सक्सेना, स्टाफ नर्स संजना, नर्स शिल्पी, सोनिया जायसवाल,वंदना निषाद,ममता यादव, आकाश यादव उपस्थित थे। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ गौरव सिन्हा द्वारा गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल मे उपलब्ध स्वास्थ सुविधाओं एवं पंचकर्म के विषय में पीपीटी के द्वारा व्याख्यान दिया गया बलरामपुर चीनी मिल हैदर गढ़ यूनिट के मुख्य महाप्रबंधक विनोद यादव ,डॉ अरुण पांडे चिकित्साअधिकारी द्वारा स्वास्थ्य टीम एवं गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लखनऊ का आभार व्यक्त किया गया । निदेशक डॉ आलोक कुमार मिश्रा , प्रिंसिपल डॉ अविनाश चंद्र श्रीवास्तव एवं चेयरमैन इंजीनियर महेश गोयल ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु चिकित्सा कर्मियों को बधाई दी।

