3 पखवारे से बंद रही गोसाईगंज सीएचसी पर एक्स-रे व लीवर/किडनी तथा सीबीसी की जांच हुई शुरु
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।बीते दिनों नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष आरती जायसवाल द्वारा सीएमओ एवं एडी को दिए गए पत्र का असर हुआ।गोसाईगंज सीएचसी पर बीते तीन पखवारे से बंद रही एक्स-रे एवं एलएफटी/केएफटी मशीन 2 दिन पूर्व से कार्य करने लगी।सभी मशीनों के चलने की पुष्टि सीएचसी अधीक्षक डॉ0 राणा रवि प्रकाश एवं लैब टेक्नीशियन (सहायक) पंकज कुमार ने भी सभासद प्रतिनिधि दिनेश कुमार जायसवाल “पत्रकार” से की है!अस्पताल मे सभी मशीनों के चालू होने से मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने जहाँ राहत महसूस की है।वही क्षेत्रीय लोगों ने सभासद आरती जायसवाल द्वारा उठाए गए जनहित के कार्यों की खुलकर प्रशंसा भी की है।मालूम हो कि गोसाईगंज सीएचसी पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारो को बीते 3 पखवारे से पैथालोज़ी जांच के साथ ही डिजिटल एक्सरे मशीन की सुबिधा न मिलने से उनको प्राइवेट पैथोलॉजी की तरफ रुख करना पड़ता था।मामले की जानकारी जब सभासद आरती जायसवाल को हुई तो उन्होंने इन मशीनों को चालू कराने के लिए बीते 16 फरवरी एवं 23 फरवरी (दो बार)को सीएमओ एवं एडी से मिली तथा जनहित मे अबिलंब इसको चलाये जाने की वकालत की।परिणाम यह रहा कि 2 दिन पूर्व निष्पर्योज्य पड़ी सारी मशीने क्रियाशील हो गई।सीएचसी प्रभारी डॉ0 राणा रवि प्रकाश ने कहा कि मशीन चालू होने से मरीजो को काफी सहूलियत मिलनी शुरू हो गई है।

