34 वी बटालियन पीएसी वाराणसी कंपनी कमांडेंट डाक्टर मिश्र व उनकी टीम ने शीतल पेयजल का शिविर लगाकर किया सराहनीय कार्य 

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)34 वी बटालियन पीएसी वाराणसी पीआरओ सेल के मुताबिक इस जेठ की प्रचण्ड गर्मी में 34 वी बटालियन पीएसी कंपनी वाराणसी के कमांडेंट डाक्टर राजीव नारायण मिश्र की नेतृत्व मे शनिवार को 34वीं वाहिनीं पीएसी,वाराणसी ने वाहिनी के दक्षिणी गेट के पास एक शिविर लगाकर राहगीरों के लिए शीतल स्वादिष्ट पेय की व्यवस्था कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।34 वी बटालियन पीएसी वाराणसी मीडिया सेल के मुताबिक डीएलडब्लू और जीटी रोड के मध्य स्थापित इस शिविर पर बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुक कर स्वादिष्ट मीठे शरबत का लुफ्त उठाया और जेठ मास की कड़ी धूप में राहत की सांस ली।इस मौके पर इधर से गुजरने वाले राहगीर कमांडेंट डाक्टर राजीव नारायण मिश्र व उनकी टीम द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा एवं सराहना की।इस अवसर पर कंपनी कमांडेंट डा0 राजीव नारायण मिश्र के अलावा नरेश सिंह यादव, सहायक सेनानायक, देवपाल, शिविरपाल, रणजीत तिवारी, सुबेदार सैन्य सहायक व अन्य अधिकारी व कर्मी  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *