35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में ‘दीपावली मेला एवं प्रदर्शनी सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर लखनऊ के प्रागण में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएसन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त सौजन्य से आयोजित 03 दिवसीय दीपावली मेला एवं प्रदर्शनी का सफलपूर्वक सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि अनुपमा कुमार, अध्यक्षा वामा सारथी (उ०प्र० पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) समापन समारोह के दौरान कहा कि पुलिस परिवार कल्याण केन्द्रों में हस्तनिर्मित एवं एक जनपद एक उत्पाद’ (ODOP) के अन्तर्गत प्रदेश के विशिष्ट उत्पादो एवं शिल्पकारी से जनमानस को जागरूक करने का जो कदम वामा सारथी द्वारा उठाया गया है, इस ओर हम सभी की मेहनत एवं कार्य के प्रति निष्ठा ने यह साबित कर दिया है कि जिस सोच को लेकर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, उस ओर कुछ कदम आगे बढ़ सके हैं तथा मुझे आशा कि इस तरह के कार्यक्रम जिससे जनमानस को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक किया जा सके, भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
अध्यक्षा, वामा सारथी (उ0प्र0 पुलिस फमिली वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा श्रेष्ठ स्टॉल/
प्रदर्शनी एवं पुलिस माडर्न स्कूल की साइंस प्रदर्शनी को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार लखनऊ रेन्ज स्टॉल, द्वितीय पुरस्कार रमा (साउथ इंडियन साड़ी स्टॉल) एवं तृतीय पुरस्कार 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद स्टॉल को प्रदान किया गया तथा साइंस प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार पुलिस माडर्न स्कूल, गोमतीनगर, द्वितीय पुरस्कार पुलिस माडर्न स्कूल, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ एवं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से पुलिस माडर्न स्कूल 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद व 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर को प्रदान किया गया।

