15 अक्टूबर से शुरू होगा छठवां विशाल गोकुल ग्राम मां नव दुर्गा पूजा महोत्सव

15 अक्टूबर से शुरू होगा छठवां विशाल गोकुल ग्राम मां नव दुर्गा पूजा महोत्सव

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गोकुल ग्राम कल्याण समिति के संयोजन में गोकुल ग्राम योजना प्रथम मुन्नूखेड़ा में शारदीय नवरात्रि 15 से 23 अक्टूबर तक गोकुलग्राम नवदुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। गोकुल ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने आमंत्रण पर देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को प्रातः काल मूर्ति एवं कलश स्थापना होगी।सायं भव्य झांकी नृत्य होगा। 16 अक्टूबर को नारायन पपेट ग्रुप द्वारा कठपुतली नृत्य होगा। 17 अक्टूबर को आवास विकास कॉलोनी की प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाएगी। 18 अक्टूबर को कॉलोनी की प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की जाएगी। 19 अक्टूबर को विभिन्न विधा के ओजस्वी कवियों द्वारा कवि सम्मेलन होगा। 20 अक्टूबर को विजय भोजपुरिया जागरण पार्टी द्वारा मां भगवती का जागरण किया जाएगा। 21 अक्टूबर को मशहूर जादूगर ए के चौबे द्वारा जादू का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 अक्टूबर को डांडिया नृत्य होगा। 23 अक्टूबर को प्रातः काल हवन पूजन एवं कन्या भोज, सायंकाल पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 24 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन, सायं काल रावण वध, उक्त कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *