4 दिन बाद भी अंबेडकर की मूर्ति नहीं लगा। और नहीं बन सका बाउंड्री
जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊ खुर्द गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार देर रात को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मूर्ति देखा तो इसकी जानकारी पुलिस महकमा को दिया था। और मल्हनी जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया था इसकी सूचना मिलने पर उप जिला अधिकारी हिमांशु सिंह नागपाल व क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह और सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष देवानंद की उपस्थिति में आलाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था। कि डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति शाम तक लगा दिया जाएगा। और ग्रामीणों के अनुसार पंचशिला (अंबेडकर पार्क पाल्हामऊ खुर्द) में सीसीटीवी कैमरा व 6 फुट ऊंची बाउंड्री बना दी जाएगी। यह कार्य ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के निगरानी में कल से चालू करा दिया जाएगा। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी मूर्ति ना लग सका और नहीं बाउंड्री का बन सका सीसीटीवी की बात ही काफी दूर हो जाती है। आला अधिकारी भी बात झूठी साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार से ही हम लोग अभी तक यहां पर दिन और रात तम्बू बाँधकर रहते हैं। लेकिन अभी तक कोई अधिकारी इसकी खबर लेने के लिए नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया बाकी अभी फरार है। सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष देवानंद ने बताया कि पालामऊ खुर्द, मूर्ति तोड़ने पर एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया है। औरों की सघनता से तहकीकात किया जा रहा है। और जल्द ही इस मामले के दोषों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीँ ग्रामीण पंचशिला में तंबू बाँधकर रह रहे हैं। जिसमें आकाश, अमित, प्रकाश, सत्यम, रवि, संघसेन, आनंद कुमार, राहुल, सनी, शुभम आदि लोग यहां 24 घंटे उपस्थित रहते हैं।

