थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा 24 घण्टे के अन्दर पर्स छीनने वाले एक शातिर लूटरे को गिरफ्तार, जिसके कब्जे से लूट का सामान बरामद किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस आयुक्त एस0बी0 शिरडकर जनपद लखनऊ व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) आशीष श्रीवास्तव व अपर पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) सय्यद अली अब्बास व सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर स्वाति चौधरी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोमती नगर दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा घटना कारित होने के 24 घंटे के अन्दर CCTV कैमरों की मदद से व मुखबिर की मदद से एवं अन्य सम्भावित माध्यमों का उपयोग करते हुए 01 नफर शातिर लूटेरा व चोर राजकुमार राजपूत पुत्र स्व० मैकूलाल निवासी म०नं0 529/409 (762) नई बस्ती रहीमनगर थाना महानगर जनपद लखनऊ उम्र 36 वर्ष को विनीतखण्ड सब्जीमण्डी से ग्वारी चौराहा मार्ग में निकट ग्वारी चौराहा ओवरब्रिज के पास थाना गोमतीनगर से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई।
अपराध का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक 29.11.2023 को समय लगभग 20.00 बजे के आस पास थाना गोमतीनगर क्षेत्र से शेषमति वर्मा पत्नी उमाकान्त वर्मा व प्रियंका बैंकर साहू पत्नी अनुभव साहू का मोटर साइकिल सवार अज्ञात अभियुक्त द्वारा पर्स छीन कर भाग जाने की सूचना के आधार पर घटना के अनावरण के क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा तत्काल 04 टीमों का गठन किया गया जिसके पश्चात गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की मदद से व मुखबिर के माध्यम से घटना कारित करने वाले व्यक्ति को घटना में प्रयुक्त वाहन व माल मुकदमाती के साथ मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30.11.2023 को अभियुक्त राजकुमार राजपूत पुत्र स्व० मैकूलाल निवासी म0नं0 529/409 (762) नई बस्ती रहीमनगर थाना महानगर जनपद लखनऊ उम्र 36 वर्ष को विनीतखण्ड सब्जीमण्डी से ग्वारी चौराहा मार्ग में निकट ग्वारी चौराहा ओवरब्रिज के पास थाना गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया है, जिसमें अभियुक्त राजकुमार राजपूत द्वारा थाना गोमतीनगर व अन्य थाना क्षेत्र की कालोनीयों में अकेली जा रही महिलाओं की चोरी की मोटर साइकिल से घुमफिर कर व होने वाली शादीयों के स्थानों के आस पास को चिन्हित कर उनकी रेकी कर उनसे पर्स व मोबाइल की छिनैती करने की बात बतायी तथा कल दिनांक 29.11.2023 को गोमतीनगर क्षेत्र में घटना करने के पश्चात यहां से जाकर रात समय लगभग 22.00 बजे अमर उजाला कार्यालय डालीबाग के पास अन्तर्गत थाना क्षेत्र हजरतगंज से एक महिला से पर्स छिनने की बात भी बतायी गयी है। अभियुक्त राजकुमार राजपूत द्वारा अपनी आवश्यकता के सामानों को अपने पास रखकर बाकी का सामान रास्ते में फेंक देने की बात बतायी है। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 29.11.2023 को वादिनी मुकदमा शेषमति वर्मा पत्नी उमाकान्त वर्मा निवासी 3/373 विवेकखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा मु0अ0सं0 685/2023 धारा 392 भादवि थाना गोमतीनगर पंजीकृत कराया गया, जिसमें अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति द्वारा वादिनी मुकदमा को पर्स छिना गया। दिनांक 30.11.2023 को वादिनी मुकदमा प्रियंका बैंकर साहू पत्नी अनुभव साहू निवासिनी 4/30 विवेकखण्ड गोमतीनगर लखनऊ के द्वारा मु0अ0सं0 686/2023 धारा 392 भादवि थाना गोमतीनगर का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसमें अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति द्वारा वादिनी मुकदमा का बैग छीन कर भाग जाना बताया गया है।

